आगरा में हादसा: यमुना में डूबे छह युवक-युवतियां और किशोर, चार की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Accident: आगरा से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बल्केश्वर घाट पर नहाने आए पांच युवक-युवतियां संग एक किशोर डूब गया. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही घाट पर मौजूद लोगों की नजर डूब रहे लोगों पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. जानकारी होने पर युवक-युवतियों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयास के बाद पांच युवक-युवतियों को यमुना से बाहर निकाल लिया गया. इनमें से हालत गंभीर होने पर तीन को इलाज के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया, जहां दो युवक और एक युवती ने दम तोड़ दिया. वहीं यमुना में दो घंटे की तलाश के बाद किशोर का शव बरामद हुआ.

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि आज सुबह लगभग 11 बजे यमुना में नहाने के लिए महक (19 वर्ष) पुत्री कालीचरण, कान्हा (22) पुत्र रिंकू सिंह, अंशु (20) पुत्री कालीचरण निवासी कुंजनपुर, थाना सादाबाद और रिया (17) पुत्री मनोज व विक्की (11 वर्ष) पुत्र राकेश आए और काजल आए थे.

डीसीपी ने बताया कि महक, रिया, कान्हा, काजल, अंशु को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया है. इन सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कान्हा, महक और रिया की मौत हो गई. वहीं विक्की की लाश भी यमुना से बरामद कर ली गई.

इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. गांववासी शोक के सागर में डूब गए. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की में जुट गई.

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This