“चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की थी पाकिस्तान की मदद”, इस रिपोर्ट पर भारत का बड़ा बयान, कहा…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की चीन ने मदद की थी और चीन ने ये स्वीकार भी किया है. इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा हमें ये रिपोर्टें मिलीं, जो पहले से ज्ञात बातों की पुष्टि करती हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन के समर्थन से संबंधित रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी की. मंत्रालय ने कहा कि हमने इन रिपोर्टों को देखा है और यह उन्हीं तथ्यों की पुष्टि करती हैं, जिनके बारे में हमें पहले से ही पता था.

मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक सटीक, लक्षित और नपा-तुला जवाब था. इसका उद्देश्य उस आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था, जो न केवल पाकिस्तानी राज्य द्वारा प्रायोजित है, बल्कि पाकिस्तान से और उसके इशारे पर चलता है. अब यह उन राष्ट्रों पर निर्भर है, जो स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं कि वे इस बात पर आत्मचिंतन करें कि क्या आतंकवादी ढांचे को बचाने के प्रयासों का समर्थन करना उनकी प्रतिष्ठा और वैश्विक साख को प्रभावित करता है.

Latest News

IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T-20 आज, सीरीज बचाने उतरेगा भारत

IND vs IRE 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला...

More Articles Like This