Prateek Yadav Last Trip Photo: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. प्रतीक यादव सपा संस्थापक और राज्य के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे.
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. बुधवार तड़के अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनका निधन हो गया. प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. उनकी एक बेटी भी है. पिछले कुछ समय से प्रतीक और अपर्णा के बीच अनबन और तलाक की खबरें चर्चा में थीं. हालांकि, हाल ही में मार्च के महीने में दोनों अपनी बेटी के साथ आइसलैंड घूमने गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
परिवार संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे प्रतीक
उन तस्वीरों को देखकर लगा था कि उनके बीच सब ठीक हो गया है. इन पलों को प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था. परिवार के साथ के इस आखिरी ट्रिप पर वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए थे.

प्रतीक यादव के अचानक इस दुनिया से चले जाने से अखिलेश यादव और अपर्णा यादव सहित परिवार के सदस्य पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है, सभी गहरे सदमे में हैं.
केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है. वहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव और परिवार के अन्य लोगों सहित बड़ी संख्य में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट मौजूद हैं.

