कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonia Gandhi Admit in Hospital: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि सोनिया गांधी को आंख की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें कुछ ही देर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. अस्पताल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. इलाज के बाद वो दोनों सोनिया गांधी को साथ लेकर घर वापस लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास, मिले 144 वोट

कई बार भर्ती हो चुकी हैं Sonia Gandhi Admit in Hospital

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब है, जिसके चलते वो कई बार अस्पाल में भर्ती हो चुकी हैं. वो पेट से जुड़ी समस्याएं,फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहीं हैं. सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चलता है.

कांग्रेस की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं. उन्होंने पार्टी के नेतृत्व को आकार देने में अपनी अहम भूमिका निभाई है. मौजूदा समय में केरल में पार्टी को बहुमत मिला है, जिसके बाद वहां मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाना है. ऐसे में सोनिया गांधी की हेल्थ के कारण इसमें देरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे प्रतीक यादव! चार माह पहले लंग्स में हुआ था इंफेक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This