PM Modi: ‘मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता’, PM मोदी के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व मंत्री

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की है. सोलहेम ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बताते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को उनकी ‘ग्रीन ग्रोथ’ नीति से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. पूर्व पर्यावरण मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा उनके आगामी नॉर्वे दौरे से पहले की है.

नॉर्वे के प्रतिष्ठित अखबार डेगेंस नेरिंग्सलिव में प्रकाशित अपने लेख में एरिक सोलहेम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पर्यावरण और विकास को साथ लेकर चलने वाला मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की कि वे पीएम मोदी के विचारों को गंभीरता से सुनें.

एरिक ने की PM मोदी की तारीफ

सोलहेम ने लिखा कि किसी भी बड़े देश में ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसे अपने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना समर्थन और प्यार मिलता हो. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 70 प्रतिशत के करीब है, जो उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करती है. उन्होंने पीएम मोदी के साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के सफर को भी असाधारण बताया. सोलहेम ने लिखा कि मोदी ने अपने जीवन और राजनीतिक करियर को अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर बनाया.

एरिक सोलहेम ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो चीन सहित कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है. उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से विकास जारी रहा तो वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. सोलहेम ने मोदी सरकार के दौरान देश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी उल्लेखनीय बताया.

नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा केंद्र बना भारत

पूर्व UNEP प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीन ग्रोथ का गारंटर बताते हुए भारत की सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं की तारीफ की. उन्होंने गुजरात में बन रहे विशाल सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में विकसित हो रही दुनिया की सबसे बड़ी सोलर-विंड-हाइड्रो परियोजना का जिक्र किया. सोलहेम ने कहा कि भारत अब नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

Latest News

बीजिंग दौरे पर जाएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी विदेश मंत्रालय का ऐलान

Putin China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से रवाना होते ही बीजिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन...

More Articles Like This