14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है. द्वादशी तिथि सुबह से लेकर दोपहर 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी. इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.
गुरुवार को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक प्रीति योग का प्रभाव रहेगा, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. वहीं रेवती नक्षत्र का प्रभाव रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. खास बात यह है कि 14 मई की रात 12 बजकर 30 मिनट पर बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 14 मई, दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
14 मई 2026 का पंचांग
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 14 मई 2026 को दोपहर पहले 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी.
- प्रीति योग– 14 मई 2026 को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक
- रेवती नक्षत्र– 14 मई 2026 को रात 10 बजकर 34 मिनट तक
- बुध गोचर- 14 मई 2026 को रात 12 बजकर 30 मिनट पर बुध वृष राशि में गोचर करेंगे
- 14 मई 2026 व्रत-त्यौहार– अपरा एकादशी व्रत पारण, प्रदोष व्रत (गुरु प्रदोष)
- प्रदोष पूजा मुहूर्त – 07:05 पी एम से 09:17 पी एम
- अपरा एकादशी पारण का समय– 14 मई 2026 को सुबह 06:04 ए एम से 08:41 ए एम तक
14 मई 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:20 ए एम
- अभिजित मुहूर्त– 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:37 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:04 पी एम से 07:26 पी एम
- अमृत काल– 08:20 पी एम से 09:49 पी एम
अशुभ मुहूर्त 14 मई 2026
- राहुकाल- 02:13 पी एम से 03:50 पी एम
- यमगण्ड- 06:04 ए एम से 07:42 ए एम
- गुलिक काल- 09:20 ए एम से 10:57 ए एम
- विडाल योग- 10:34 पी एम से 06:04 ए एम, मई 15
- वर्ज्य- 11:25 ए एम से 12:54 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 10:25 ए एम से 11:17 ए एम
- पंचक- 06:04 ए एम से 10:34 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:41 तक
- मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:50 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 02:02 से दोपहर बाद 03:45 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:24 तक
- भोपाल- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:35 तक
- कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:51 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:54 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:41 से दोपहर बाद 03:16 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:31 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7: 03 बजे
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: प्रभु का नित्य स्मरण ही हमारे जीवन की है संपत्ति: दिव्य मोरारी बापू

