यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 की गई जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Of Up: बुधवार को यूपी के कई जिलों में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई. आंधी-पानी की दग में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है.

यहां पर इतने लोगों की हुई मौत

तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. तेज बारिश और धूल भरी आंधी की वजह से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही. कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया. मृतकों में भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक लोग शामिल हैं.

24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने का सीएम योगी ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बे-मौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए. सीएम योगी ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This