आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, ‘भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देना और अपनी नापाक हरकतें जारी रखीं, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का.

सेना प्रमुख ने शनिवार को यह बयान दिल्ली में ‘यूनिफॉर्म अनवेल्ड’ के एक सत्र में भारत के खिलाफ उसकी नापाक हरकतों पर प्रतिक्रिया के संदर्भ में दिया.

दरअसल, दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘यूनिफॉर्म अनवेल्ड’ द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया कि अगर पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी?

इसका जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी. उनका यह संदेश पाकिस्तान के लिए साफ चेतावनी है कि भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा.

गौरतलब है कि आर्मी चीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा है. सेना संवाद कार्यक्रम में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी.

कब हुआ था ऑपरेशन सिंदूर?

मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पिछले वर्ष 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकी ढांचों को नष्ट कर दिया था. यह हमले ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही किए गए.

बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए. जिसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक सैन्य संघर्ष चला और 10 मई की शाम को उनके बीच एक समझौते पर पहुंचने के बाद रुक थम गया.

Latest News

हंगरी में डेन्यूब नदी के जलस्तर में एक माह बाद सुधार, शुरू हुआ तीसरा प्लांट, बिजली व्यवस्था पर पड़ा था असर

Budapest: हंगरी के पाक्स परमाणु ऊर्जा संयंत्र में करीब एक महीने बाद सुधार हुआ है. डेन्यूब नदी का जलस्तर...

More Articles Like This