द बर्निंग ट्रेन बनी राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, कई ट्रेनें प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Rajdhani Express: रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में भीषण आग लग गई. इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ.

हादसे की खबर मिलते के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई. जिस कोच में आग लगी, उसमें 68 यात्री सवार थे. वहीं, कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई. आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया.

खाली कराया कोच

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया. फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है. ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है. सूचना मिलते ही कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी देते हुए पश्चिम रेलवे के कोटा डिवीजन ने बताया, “तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस संख्या 12431 के लूणी रिच्छा (एलएनआर) और विक्रमगढ़ आलोट (वीएमए) के बीच किलोमीटर 729/02 (लोको) और 728/14-16 (एसएलआर) पर डाउन दिशा में ट्रेन के बी-1 कोच (एसएलआर छोर के पास) आग लग गई. प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत नहीं हुआ.”

रेलवे की तरफ से बताया गया, “ऑक्यूपाइड हीट एयर कंडीशनिंग (ओएचई) आपूर्ति तुरंत काट दी गई. प्रभावित बी-1 कोच को रैक से अलग कर दिया गया. रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं. ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड (एमईपी) पर रोक दिया गया है। यह सेक्शन जल्द ही खोल दिया जाएगा. आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है.”

ये ट्रेनें रोकी गई

*19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को शामगढ़ में रोका गया.

*12416 नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुवासरा में रोका गया*

*05017 स्पेशल ट्रेन को नाथु खेड़ी में खड़ा किया गया.

*12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ में रोका गया*

*22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रस दुरंतो एक्सप्रेस को चौमहला में खड़ा किया गया है.

*01492 हजरत निजामुद्दीन-पुणे स्पेशन ट्रेन को मोड़क स्टेशन पर खड़ा किया गया है.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This