19 May 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

19 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, व्रत या मांगलिक कार्यक्रम से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल जैसी चीजों पर ध्यान दिया जाता है. 19 मई 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. साथ ही आज तीसरा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल भी मनाया जाएगा, जिसका विशेष महत्व हनुमान भक्तों के बीच माना जाता है. आज के दिन धृति योग और नक्षत्रों के परिवर्तन का भी खास प्रभाव रहने वाला है. ऐसे में अगर आप किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं तो पहले दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की जानकारी जरूर जान लें.

19 मई 2026 का पंचांग

  • (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक
  • धृति योग – शाम 5 बजकर 49 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र – सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक
  • इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा
  • विशेष अवसर – तीसरा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)

क्या है आर्द्रा नक्षत्र का महत्व?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आर्द्रा 27 नक्षत्रों में छठा नक्षत्र माना जाता है. इसका अधिपति देवता भगवान शिव के रुद्र स्वरूप को माना जाता है, जबकि इसका स्वामी ग्रह राहु है और यह मिथुन राशि से जुड़ा हुआ माना जाता है.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग मेहनती, जिम्मेदार और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं. इन्हें नई चीजों की खोज करना, यात्रा करना और अलग-अलग विषयों की जानकारी हासिल करना पसंद होता है. ऐसे लोगों को तेज बुद्धि वाला भी माना जाता है.

19 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:35 से 5:19 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:09 से 1:01 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:46 से 3:38 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 7:06 से 7:28 बजे तक
  • अमृत काल – रात 9:14 से 10:40 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – दोपहर 3:42 से शाम 5:25 बजे तक
  • मुंबई – दोपहर 3:51 से शाम 5:29 बजे तक
  • चंडीगढ़ – दोपहर 3:46 से शाम 5:30 बजे तक
  • लखनऊ – दोपहर 3:26 से शाम 5:07 बजे तक
  • भोपाल – दोपहर 3:36 से शाम 5:16 बजे तक
  • कोलकाता – दोपहर 2:52 से शाम 4:32 बजे तक
  • अहमदाबाद – दोपहर 3:55 से शाम 5:35 बजे तक
  • चेन्नई – दोपहर 3:17 से शाम 4:52 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 5:26 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 7:06 बजे

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर सफलता और प्यार में खुशखबरी? पढ़ें अपना राशिफल

Latest News

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कृषि यूनियन नेताओं से की बातचीत, कहा युद्ध खत्म करने का रास्ता खोजना मेरा कर्तव्य  

Southern Lebanon: लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने स्थानीय कृषि यूनियन नेताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा...

More Articles Like This