US Iran War: ट्रंप ने लिया यूटर्न, अचानक टाला ईरान पर हमले का प्लान, खुद बताई वजह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि वो आज ईरान पर फिर से हमला करने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अचानक ईरान पर अटैक का प्लान टाल दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है और इसकी वजह भी बताई है.

ट्रंप ने टाला ईरान पर हमले का प्लान

राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ”कतर के अमीर बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे अनुरोध किया है कि हम ईरान पर कल होने वाले प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल रोक दें.”

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे US Iran War 

पोस्ट में डोनाल्‍ड ट्रंप ने आगे कहा, ”इन नेताओं का कहना है कि इस समय गंभीर बातचीत चल रही है और उनके मुताबिक, एक ऐसा समझौता हो सकता है जो अमेरिका, मध्य पूर्व के सभी देशों और बाकी दुनिया के लिए भी स्वीकार्य होगा. इस समझौते में सबसे अहम बात यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.”

ईरान पर प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा, ”इन नेताओं के प्रति सम्मान जताते हुए मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि कल ईरान पर प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा. हालांकि, मैंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाता है, तो जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें.”

सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए थे

वहीं, राष्ट्रपति ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए थे. उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहराया हुआ है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी देते हुए लिखा, ”ईरान के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है और उन्हें जल्द आगे बढ़ना चाहिए, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है!”

ये भी पढ़ें- लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कृषि यूनियन नेताओं से की बातचीत, कहा युद्ध खत्म करने का रास्ता खोजना मेरा कर्तव्य  

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This