मानवता हुई शर्मसार! 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13 साल के लड़के को दिखाई अश्लील फिल्म, फिर किया गंदा काम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Crime: मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने 13 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किया है. बुधवार को अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है आरोपी

अधिकारियों के मुकाबिक, 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अग्रीपाड़ा इलाके के रहने वाले आदिल इशाक लतीफ के रूप में हुई है. फिलहाल आरोपी फरार है. अधिकारियों का कहना है कि पहले आरोपी ने नाबालिग लड़के को अश्लील फिल्में दिखाईं. फिर उसके साथ यौन शोषण किया. अधिकारियों के अनुसार, जब भी नाबालिग इसका विरोध करता था, तो इशाक लतीफ उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था. ये घटना अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित क्लॉक टावर रेजिडेंशियल सोसाइटी में हुई.

पीड़ित के परिवार का परिचित था आरोपी Mumbai Crime

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आदिल इशाक लतीफ नाबालिग लड़के के परिवार का परिचित था. शिकायत में आरोपी के खिलाफ ये आरोप लगाया गया है कि वो उन स्थितियों का फायदा उठाता था, जब घर में कोई नहीं रहता था. अधिकारियों ने कहा, “हिम्मत जुटाकर, पीड़ित ने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद, परिवार अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.”

ये भी पढ़ें- लुधियानाः नहर में मिला अपहृत पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

मुंबई की अग्रीपाड़ा पुलिस ने बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 351(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आदिल इशाक लतीफ की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Dehradun: देहरादून के अस्पताल में लगी आग, मची चीख-पुकार, एक मरीज की मौत, दो गंभीर

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This