दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर बना अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड, एक ही दिन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़े 275 पर्वतारोही

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mount Everest: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जिसकी चढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है, वहीं नेपाल के पर्वतारोहियों अलग ही रिकार्ड बना दिया है. नेपाल की ओर से केवल एक ही दिन में रिकॉर्ड संख्या में पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट फतह कर लिया. दरअसल, बर्फ, तूफान और ऑक्सीजन की कमी जैसी खतरनाक चुनौतियों के बावजूद 275 लोग ‘दुनिया की छत’ पर पहुंच गए. लेकिन इस रिकॉर्ड के साथ एक चिंता भी बढ़ गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि माउंट एवरेस्ट पर इतनी भीड़ बढ़ रही है कि वहां “ट्रैफिक जाम” जैसे हालात बन सकते हैं. ऐसे में यदि मौसम खराब होता है, तो यह भीड़ खतरनाक साबित हो सकती है.

माउंट एवरेस्ट पर बना रिकॉर्ड

नेपाल के पर्यटन विभाग ने बताया कि नेपाल की ओर से एक ही दिन में रिकॉर्ड संख्या में पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का कारनामा किया. दरअसल, बुधवार को करीब 275 लोग दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे. बता दें कि एवरेस्ट पर नेपाल की दक्षिणी तरफ या फिर चीन के तिब्बत क्षेत्र की उत्तरी तरफ से चढ़ाई की जा सकती है. हालांकि इस साल चीन ने अपने रास्ते को बंद रखा है.

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को लगभग 275 लोगों ने 8,849 मीटर यानी 29,032 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई पूरी की. हालांकि, साल 2023 में दोनों तरफ से इससे ज्यादा लोग एक दिन में एवरेस्ट पहुंचे थे,, लेकिन उन्होंने संख्या नहीं बताई. वहीं, अधिकारियों ने ये भी कहा कि अंतिम संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी. इसके लिए पर्वतारोहियों की तस्वीरें और उनकी अभियान कंपनियों व गाइडों के बयान की जांच की जाती है.

अब तक की सबसे बड़ा रिकार्ड

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता हिमाल गौतम ने एएफपी से कहा कि “माउंट एवरेस्ट के इतिहास में एक दिन में चोटी तक पहुंचने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. हालांकि, हमें अभी आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि करनी है, क्योंकि हमें पर्वतारोहियों को प्रमाणपत्र भी जारी करने होते हैं.”

Latest News

कनाडा सरकार ने सख्त किए Spouse Visa के नियम, अब IELTS टेस्ट पास करना अनिवार्य, पंजाब के हजारों युवाओं को झटका

Toronto: कनाडा सरकार अब Spouse Visa (जीवनसाथी वीजा) के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिससे सबसे...

More Articles Like This