हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार,लीड करता दिखा ऑटो सेक्टर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला. इस दौरान  सेंसेक्स 161 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,344 अंक और निफ्टी 40 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,697 अंक पर था. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को ऑटो सेक्टर लीड कर रहा था.

हरे निशान में दिखे इन कंपनियों के शेयर

वहीं, सूचकांकों में निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था. इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक,निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस भी हरे निशान में थे, जबकि निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे.

इसके अलावा, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,369 पर था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,976 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इसके अलावा, सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी और सन फार्मा गेनर्स थे, जबकि पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक लूजर्स थे.

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है,जिसकी वजह ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है. इस दौरान टोक्यो, शंघाई, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे. वहीं, अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे. मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था.

 

Latest News

Ketu Astro Remedies: कुंडली में केतु से जुड़ी समस्या से हैं परेशान, बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

Ketu Astro Remedies: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में हर ग्रह का कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है....

More Articles Like This