‘तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती’, पति संग तलाक के बाद मौनी रॉय ने खास मित्र के लिए लिखा नोट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mouni Roy: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद पति संग सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है. तलाक के बाद मौनी अब अपनी लाइफ में खुश हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं. आज 22 मई को मौनी ने अपनी खास दोस्त त्रिशा गोकुलदास को जन्मदिन की बधाई देते एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है.

Mouni Roy ने शेयर की तस्वीर

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त त्रिशा के साथ में बिताए गए पल को साझा किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन. तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद. भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे.”

इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं मौनी

मौनी का नाम टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेज में शुमार है. उन्होंने टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की सुरुआत की. फिर उन्होंने ‘देवों के देव… महादेव’ में ‘सती’ के किरदार से खूब प्यार कमाया. इसके बाद उन्होंने ‘नागिन’ में ‘शिवान्या’ का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी.

अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में रखा कदम

बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था. वो कई और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. अब एक्ट्रेस फिल्म ‘द वाइव्स’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, अर्जन बाजवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला…’, सलमान खान ने पैप्स को लगाई लताड़, जानें वजह

Latest News

होर्मुज संकट से क्रूड $200 तक पहुंचने का खतरा, भारत भी होगा बुरी तरह प्रभावित, वुड मैकेंजी ने जारी की चेतावनी

New Delhi: मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच ग्लोबल एनर्जी रिसर्च फर्म वुड मैकेंजी...

More Articles Like This