“60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला…’, सलमान खान ने पैप्स को लगाई लताड़, जानें वजह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने हेल्पफुल नेचर के लिए काफी मशहूर हैं. इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें अपना गॉडफादर मानते हैं. इतना ही नहीं, सलमान आम इंसान की भी खूब मदद करते हैं. हालांकि, उनका गुस्सा भी जग जाहिर है. इस बार सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूटा है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Salman Khan ने पैप्स को दी चेतावनी

दरअसल, मंगलवार की रात सलमान खान किसी से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. एक्टर ने पैप्स को पोज भी दिए. हालांकि, जब सलमान अस्पताल से बाहर निकले तो पैप्स उनकी फोटो लेने के लिए भाई-भाई चिल्लाने लगे और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेने लगे. जिसके बाद सलमान खान नाराज हो गए.

पैप्स को तमीज से पेश आने की दी नसीहत

इस दौरान सलमान गुस्से में कार में बैठे और पैप्स को तमीज से पेश आने की नसीहत दी. एक्टर ने इस दौरान पैपराजी से पूछा, “पागल हो क्या?” जिसके बाद पैप्स ने एक्टर से माफी मांगी और तस्वीरें लेना बंद कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

भाईजान ने शेयर किया पोस्ट

पैप्स के इस व्यवहार के बाद सलमान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लगातार 4 पोस्ट शेयर किए. अपनी पहली पोस्ट में सलमान ने लिखा, “अगर मैं अस्पताल में किसी मीडिया वाले को मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखूं, तो मुझे बहुत दुख होगा. जिन पत्रकारों का मैंने हमेशा साथ दिया, उनसे बात की, उनका ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि उनका भी घर-परिवार अच्छे से चले.”

तस्वीर ज्यादा जरूरी है या किसी की जिंदगी

सलमान खान ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, “लेकिन अगर कोई मेरे दुख और नुकसान से पैसे कमाना चाहता है, तो कम से कम चुप रहे, उसका मजाक या तमाशा न बनाए. भाई, भाई, भाई… ये कोई फिल्म का सीन नहीं है. तस्वीर ज्यादा जरूरी है या किसी की जिंदगी?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दुख पर फायदा उठाने की कोशिश भी मत करना

तीसरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, “ऐसे में मैं सौ बातें सुना दूंगा. भाई के दुख पर फायदा उठाने की कोशिश अगली बार मेरे साथ मत करना… बस कोशिश भी मत करना. जब तुम्हारे अपने घर का कोई अस्पताल में होगा, तब क्या मैं भी ऐसा ही बर्ताव करूंगा?”

लड़ना अभी भी नहीं भूला

आखिरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, “मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला… ये याद रखना और अगर जेल में डालोगे, तो वहां भी डटकर खड़ा रहूंगा.” एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘आलू लेलो, कांदे लेलो’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Latest News

15 हजार KM तैरकर दुनिया के दूसरे छोर तक हंपबैक पहुंचीं व्हेल, वर्षो का सफर देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

समंदर की गहराइयों में रहने वाली विशालकाय हंपबैक व्हेल ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है,जिसे जानने के बाद...

More Articles Like This