Weather In Up: बाप रे बाप! आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती धूप में पारा 48 डिग्री के पार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: बाप रे बाप! आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती धूप में पारा 48 के पार… जी हां आम से लेकर खास तक, युवाओं से लगायत बुजुर्ग तक. सुबह होने के कुछ घंटे बाद सभी की जुबान से यही बात निकल रही है. सूर्यदेव के तीखे तेवर के बीच न घर में सुकून मिल रहा है और न ही पेड़ों की छांव में. उमस और गर्मी लोगों के तन और मन को बेचैन कर रही है. हर कोई मौसम की दुहाई देते हुए ये कह रहा है कि आखिरकार मौसम की इस मार से कैसे राहत मिलेगी. सूर्यदेव की जबरदस्त तल्खी के बीच अब हर किसी को भगवान इंद्रदेव की मेहरबानी का इंतजार है.

दूसरे दिन भी देश का सर्वाधिक गर्म शहर रहा बांदा 

बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी. 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा. गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया.

मौसम के तप के आगे कूलर-पंखा भी फेल

मई माह के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया था. पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है. आलम यह है कि तेज गर्मी और उमस से एक पल के लिए भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है. मौसम के तप को कम करने में कूलर और पंखा भी फेल नजर आ रहे हैं. यह गर्मी से कोई राहत दे पा रहे हैं तो वह एसी. इसके शरण में ही गर्मी के तेवर में नरमी आ रही है.

धूप से बचाव के लिए लोग रहे तरह-तरह का जतन

मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग शरीर को पूरी तरह से कपड़ों के ढके नजर आ रहे हैं. युवतियां, महिलाएं जहां दुपट्टा और साड़ी के पल्लू से धूप के प्रभाव को कम करती नजर आ रही है, वहीं पुरुष गमछा-टोपी के सहारे धूप का सामना करते दिखाई दे रहे हैं. तमाम लोग छतरी का भी सहारा ले रहे हैं.

प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है. यानी ऐसे तपिश भरे मौसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है. वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं. वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म रहेगी.

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 48.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 46.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 46.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 45.8 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा व आसपास के क्षेत्र.

इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात व आस पास के क्षेत्र.

सड़कों पर दिख रही कम चहल-पहल

कुल मिलाकर, पिछले कई दिनों से मौसम की तल्खी का जो आलम है, उससे आम की कौन कहे, खास लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है. सुबह आठ बजे से ही भगवान सूर्यदेव आंखें तरेरना शुरु कर दे रहे हैं. इनकी तल्खी सूर्यअस्त कर बनी रही है. मौसम की मार की वजह से गुलजार रहने वाली सड़कों पर लोगों की चहल-पहल कम दिखाई दे रही हैं. धूप के बीच वहीं लोग आवागमन करते नजर आ रहे हैं, जिनकी कुछ मजबूरी है. मौसम की तल्खी की सबसे अधिक मार, मेहनत-मजदूरी करने वाले झेल रहे हैं. पेट भरने के लिए उन्हें पसीना बहाना पड़ रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This