Health Tips: गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव करने के साथ ही हमें भरपूर मात्रा में पीना पीने की जरूरत होती है. लेकिन गर्मियो में पानी पीने का भी एक तरीका होता है. गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते है कि धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं.
इसी बीच, नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने चेतावनी दी है कि धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलती गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है. ऐसे में गर्मी में बाहर से घर आते ही कई लोग ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने की गलती कर बैठते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.
शरीर का तापमान बढ़ाता है पानी
एनएचएम के मुताबिक, जब शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है, तब अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे पाचन तंत्र, गले और शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में धूप से लौटने के बाद पानी पीने के सही तरीकों पर ध्यान देना जरूरी है.
गर्मी के मौसम में शरीर में लगातार पानी की कमी होती रहती है. ऐसे में सही तरीके से पानी पीने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों से बचाव होता है. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन सही समय और तरीके से.
तुरंत पानी न पीएं
कहीं भी बाहर से आने के बाद कम से कम 10-15 मिनट शरीर को आराम दें. छाया में बैठकर शरीर का तापमान सामान्य होने दें. इसके बाद ही पानी पिए.
बहुत ठंडा या बर्फ का पानी न पीएं
बहुत ठंडा या बर्फ के पानी से गले में खराश, पेट दर्द या सर्दी जैसी समस्या हो सकती है.
छोटे-छोटे घूंट में पानी पीएं
छोटे-छोटे घूंट में पानी पीएं न कि एक साथ पूरा गिलास खत्म कर दें.
सामान्य तापमान का पानी पीएं
यदि संभव हो तो घड़े का रखा हुआ सामान्य पानी ही बेहतर है.
शरीर को सामान्य होने दें
पहले पसीना सूखने दें और सांस को सामान्य होने दें, फिर पानी पिएं.
इसके साथ ही अन्य सावधानियां भी बरतें जैसे बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें. फलों का रस या नारियल पानी भी शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है. इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि वे जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं.

