Twisha Sharma Samarth Singh: ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. आए दिन इस केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं, ट्विशा का पति समर्थ सिंह पुलिस के सामने कई अहम राज खोल रहा है. बता दें कि भोपाल पुलिस ने समर्थ को 7 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. अब ट्विशा की प्रेग्नेंसी पर समर्थ ने बड़ा खुलासा किया है.
ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थी Twisha Sharma
SIT की पूछताछ में समर्थ सिंह ने कहा कि प्रेगनेंसी के बाद ट्विशा का बर्ताव अचानक बदल गया था. वो घरेलू जिंदगी नहीं बल्कि ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थी. उसने दावा कि 17 अप्रैल को जब प्रग्नेंसी की पुष्टि हुई, तो ट्विशा के व्यवहार में बदलाव देखा गया. उसने बताया कि मैंने ट्विशा के साथ बेंगलुरु जाने का टिकट बुक था, लेकिन उसने अचानक वहां जाने से इनकार कर दिया. वो अपने भाई के पास अजमेर जाने की जिद करने लगी थी. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी.
ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम पर सभी की नजरें हैं Samarth Singh
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIIMS फॉरेंसिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मिलो की अगुवाई में हाई-लेवल फॉरेंसिक टीम भोपाल में मौजूद है. एक्सपर्ट्स के पांच सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में अब हर किसी की नजर ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम पर है. उम्मीद जताई जा रही कि रिपोर्ट्स आने के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
धूमधाम से हुई थी ट्विशा-समर्थ की शादी
बता दें कि Twisha Sharma Samarth Singh ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल और उनका परिवार काफी खुश नजर आ रहा है.

