UP में मौसम विभाग का हाई अलर्ट! 24 घंटों में अचानक आएगा बदलाव, भारी तूफान, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

Must Read

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक करवट लेगा. इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने किसानों को भी फसलों और कृषि कार्यों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद मौसम सामान्यत: मेघाच्छादित रहेगा.

बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं

कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. रात के समय कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

गरज-चमक वाली बारिश

विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया. वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, इटावा और बलिया समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई.

अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बलिया में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.1 डिग्री कम रहा. वहीं गोरखपुर में 29.6 और प्रयागराज में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें. UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, जून से बढ़ेगा बिजली बिल, 100 रुपये पर देने होंगे 10 रुपये अतिरिक्त

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This