ट्रंप की Strait of Hormuz पर चेतावनी, ईरान की नई टोल व्यवस्था का समर्थन करने वाले देशों पर लगा सकते हैं प्रतिबंध!

Must Read

Washington: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही डील के बीच ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिससे वैश्विक स्तर पर खलबली मच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान और अन्य देशों को चेतावनी दी है कि यदि वे ईरान की नई टोल व्यवस्था का समर्थन करते हैं तो उन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.उधर, World Health Organization ने चेतावनी दी है कि लेबनान में स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है.

24 घंटों में 24 जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति

दूसरी ओर ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 24 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई और समुद्री यातायात नियंत्रित तरीके से चल रहा है. उधर, ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब पहुंच गए हैं. संभावित समझौते में ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसके उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को समाप्त किया जाएगा.

अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी में राहत

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि समझौता होने पर अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी में राहत देगा और Strait of Hormuz में जहाजों से टोल वसूली का विवाद भी समाप्त हो सकता है. हालांकि तेहरान ने ट्रंप के दावों से साफ इंकार कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं चल रही है.

यूरेनियम भंडार नष्ट करने जैसी कोई शर्त शामिल नहीं

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने भी दावा किया कि मौजूदा मसौदे में यूरेनियम भंडार नष्ट करने जैसी कोई शर्त शामिल नहीं है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरान केवल ठोस कार्रवाई पर भरोसा करेगा, अमेरिकी बयानों पर नहीं. इस बीच इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव कम नहीं हुआ है. World Health Organization ने चेतावनी दी है कि लेबनान में स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है.

27 हमलों की रिपोर्ट सामने आई

युद्धविराम के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर 27 हमलों की रिपोर्ट सामने आई है. 16 अस्पताल और 13 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं. UNICEF के अनुसार पिछले एक सप्ताह में औसतन हर दिन 11 बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. पंजाब में दिनदहाड़े RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से मचा हडकंप, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मई महीने का अंतिम दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 31 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This