दिल्ली NCR से नए हाईस्पीड एक्सप्रेसवे का ऐलान, महज 8 घंटे में पहुंचेंगे माता वैष्णो देवी दरबार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi-Katra Expressway: केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए NI-5  एक्सप्रेसवे को अधिसूचित कर दिया है. ऐसे में डीपीआर तैयार करने के बाद इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू किया जाएगा. उत्तर भारत में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार का ये कदम अहम माना जा रहा है, साथ ही दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम से भी राहत दिलाएगा.

बता दें कि यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा. एक्सप्रेसवे के इस प्रोजेक्ट  को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल कर लिया है. साल 2026 के आखिर तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

सिर्फ 8 घंटे में पहुचेंगे वैष्णो देवी

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के बनने से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी. इससे न सिर्फ यात्रा सुगम होगी बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा. फिलहाल सड़क के रास्ते दिल्ली से कटड़ा तक जाने में करीब 15-17 घंटे लगते हैं, जो महज 6 से 8 घंटों में पूरा किया जा सकेगा. हालांकि सरकार ने अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जारी नहीं की है .

 NH-344 से शुरू होगा हाई स्पीड कॉरिडोर 

दिल्ली में रानी खेड़ा गांव के पास एनएच-344 M से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होगा जो जसौर खेरी गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. वहीं, हरियाणा, पंजाब के कई शहरों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेसवे जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंचेगा. इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब ही नहीं जम्मू-कश्मीर के आर्थिव विकास की भी तस्वीर बदल देगा.

बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटक स्थलों को मिलेगी नई गति

इसके शुरू होने से किसानों और व्यवसाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. वह कम समय में दिल्ली से कटरा तक पहुंच पाएंगे. माल ढुलाई में भी आसानी होगी. इसके साथ ही माता वैष्णो देवी और उसके आस पास के क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों और अन्य पर्यटक स्थलों को नई गति मिलेगी. श्रद्धालु कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

हरियाणा-पंजाब के इन शहरों को जोड़ेगा

बता दें कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा के गोहाना, खरखौदा, कलायत, बुटाना,और बारटा से होकर गुजरेगा. पंजाब में यह करतारपुर, गुरदासपुर बाईपास, पाट्रान, मलेरकोटला, मुल्लांपुर दाखा, अहमदगढ़, भवानीगढ़,नूरमहल जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा और कटड़ा के पास NH-144 से जुड़ेगा. बता दें कि अभी को इस प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है. जल्द ही इसका डीपीआर बनाया जाएगा. उसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा.

Latest News

गाजीपुर प्रेस क्‍लब का सम्‍मान समारोह कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित हुए देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय

Ghazipur: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के होटल द...

More Articles Like This