IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद क्या बेंगलुरु में निकलेगी RCB की विक्ट्री परेड, सामने आया बड़ा अपडेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 RCB Victory Parade: 31 मई, रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 का खिताब अपने नाम किया. बैक-टू-बैक आरसीबी ने 2 बार जीत हासिल की है. पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद बेंगलुरु में टीम की विक्ट्री परेड हुई थी. हालांकि, इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. वहीं, कई लोग घायल हुए थे. ऐसे में इस सीजन में RCB की विक्ट्री परेड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

सामने आया बड़ा अपडेट IPL 2026 RCB Victory Parade

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार भगदड़ होने के कारण इस बार RCB की जीत के लिए विक्ट्री परेड नहीं निकाली जाएगी. इस बार फैंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत घर के अंदर ही सेलिब्रेट करने का निर्देश दिया गया है.

डीके शिवकुमार का होगा शपथ ग्रहण समारोह

भगदड़ के अलावा विक्ट्री परेड न निकालने के पीछे का कारण कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह भी है. ये समारोह लोक भवन में आयोजित होगा. राज्यपाल का आवास चिन्नस्वामी स्टेडियम के ही करीब है. इस समारोह में भारी संख्या में भीड़ के जुटने की संभावना है. इसके अलावा समारोह में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. ऐसे में ज्यादा पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी. इसलिए राज्य पुलिस विभाग को किसी और समारोह में अपने कर्मियों को भेजना मुश्किल होगा.

घर के अंदर मना सकते हैं जश्न

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक सूत्र ने बताया, “बेंगलुरु में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की संभावना बहुत कम है. कुछ दिशानिर्देश निर्धारित हैं और हमें उनका पालन करना होगा.” इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने कहा, “हम किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है.”

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा, टीम बस में लगी आग, अंदर मौजूद थे प्लेयर्स

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This