Delhi Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, 37 घायल, PM और CM ने घटना पर जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट  में भीषण आग लग गई. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं. बताया गया है कि आग की इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इस पर तत्काल दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई. रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया. अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं. घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी. उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं.

घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि मालवीय नगर में आग की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं. घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए. उनकी तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है. प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है. दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.’

Latest News

‘देशद्रोही हैं सब..खुद पर आनी चाहिए शर्म…’,ट्रंप के खिलाफ पास हुआ बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही सांसद उनकी खिलाफ बागी हो...

More Articles Like This