जो लोग पीते हैं शराब, उनके लिए फायदेमंद हो सकता है 2x2x2 Rule, समझिए पूरा गणित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

2x2x2 Rule For Alcohol Drinkers: आजकल शराब पीने वालों के बीच एक खास नियम तेजी से चर्चा में है, जिसे 2x2x2 गोल्डन रूल कहा जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की चर्चाओं तक यह नियम लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि यह कोई मेडिकल इलाज या सरकार द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइन नहीं है, लेकिन कई विशेषज्ञ इसे शराब के सेवन को नियंत्रित रखने और उससे जुड़े जोखिमों को कम करने का एक आसान तरीका मानते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लोगों को शराब पूरी तरह छोड़ने के लिए नहीं कहता, बल्कि जिम्मेदारी और संतुलन के साथ सेवन करने की सलाह देता है.

क्या है 2x2x2 गोल्डन रूल?

2x2x2 रूल का मतलब है कि एक व्यक्ति को एक बार में 2 से ज्यादा ड्रिंक नहीं लेनी चाहिए. साथ ही 2 घंटे के भीतर 2 ड्रिंक तक ही सीमित रहना चाहिए और दो ड्रिंकिंग सेशन के बीच कम से कम 2 दिन का अंतर रखना चाहिए. माना जाता है कि इस नियम का पालन करने से शरीर को रिकवरी का पर्याप्त समय मिलता है और अत्यधिक शराब सेवन से जुड़े कई जोखिमों को कम किया जा सकता है.

सिर्फ मात्रा नहीं, पीने की वजह भी है अहम

विशेषज्ञों का कहना है कि शराब से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या केवल उसकी मात्रा नहीं होती, बल्कि यह भी मायने रखता है कि कोई व्यक्ति किस वजह से शराब पी रहा है. यदि कोई तनाव, अकेलेपन, गुस्से या उदासी से बचने के लिए शराब का सहारा लेने लगे, तो यह धीरे-धीरे निर्भरता की ओर बढ़ने का संकेत हो सकता है. ऐसे में 2x2x2 रूल लोगों को अपनी आदतों पर नजर रखने और नियंत्रण बनाए रखने में मदद कर सकता है.

नींद और स्वास्थ्य पर पड़ता है असर

लगातार शराब पीने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. कई लोगों को शराब पीने के बाद जल्दी नींद तो आ जाती है, लेकिन यह गहरी और आरामदायक नींद में बाधा बन सकती है. 2x2x2 नियम के तहत शराब पीने के दिनों को सीमित करने से शरीर को आराम मिलता है और बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है.

आदतन शराब पीने से बचा सकता है यह नियम

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब शराब पीने के लिए कुछ सीमाएं तय कर दी जाती हैं, तो व्यक्ति बिना सोचे-समझे या आदतन पीने से बच सकता है. अक्सर लोग दोस्तों की पार्टी, सामाजिक कार्यक्रमों या तनावपूर्ण परिस्थितियों में जरूरत से ज्यादा ड्रिंक ले लेते हैं. समय के साथ यही आदत अत्यधिक शराब सेवन का कारण बन सकती है. ऐसे में 2x2x2 रूल लोगों को अपनी सीमाएं तय करने और उन पर टिके रहने में मदद करता है.

कैसे फायदेमंद माना जा रहा है यह रूल?

जानकारों का कहना है कि 2x2x2 गोल्डन रूल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शराब को जीवन का सामान्य हिस्सा बनने से रोकता है. इससे व्यक्ति अपनी पीने की आदतों को लेकर अधिक सजग रहता है, बेहतर नींद ले पाता है और शरीर को रिकवरी का पर्याप्त समय मिलता है. हालांकि यदि किसी को शराब पर कंट्रोल रखने में परेशानी हो रही है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है.

यह भी पढ़े: अवैध घुसपैठियों पर एक्शनः अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़े 100 से अधिक बांग्लादेशी

Latest News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले का नामजद आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

More Articles Like This