US में भारतीयों के खिलाफ बढ़ी नफरत, अमेरिकी ने टेक्सास में फाड़ा तिरंगा, सामाजिक संगठनों ने की कड़ी निंदा

Must Read

Washington: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ एक नया विवाद सामने आया है. टेक्सास के निवासी क्लेटन वॉकर ने एक सिटी हॉल के बाहर भारतीय आप्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए तिरंगे झंडे को फाड़ दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय-अमेरिकी समुदाय और कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

भारतीय आप्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां

वीडियो में क्लेटन भारतीय आप्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है और इसे भारतीय आप्रवासन का आक्रमणष् करार देता है. वायरल वीडियो में वॉकर भारतीय समुदाय के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आता है. वह कह रहा है कि तुमने हमारे देश पर कब्ज़ा कर लिया है.  उसने दावा किया कि भारतीय आप्रवासी अमेरिका की पहचान और स्थानीय व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं.

भारतीय झंडा फाड़कर विरोध

इस दौरान उसने भारतीय झंडा फाड़कर विरोध जताया, जिसकी सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई. इस वीडियो को अमेरिका के विवादित दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलिजाह शेफर ने भी साझा किया और उसे बढ़ावा दिया. शेफर इससे पहले भी भारतीय मूल के नेताओं और भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लेकर विवादित और नस्लीय टिप्पणियां कर चुके हैं. उनके बयानों को लेकर पहले भी आलोचना होती रही है.

सीधे तौर पर भारतीयों को निशाना बनाने का प्रयास

भारतीय-अमेरिकी समुदाय और कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह केवल आव्रजन नीति की आलोचना नहीं बल्कि सीधे तौर पर भारतीयों और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास है. समुदाय के नेताओं ने कहा कि किसी देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना और पूरे समुदाय को आक्रमणकारी बताना घृणा फैलाने के समान है.

इमिग्रेशन को लेकर राजनीतिक बहस

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर राजनीतिक बहस के बीच कुछ कट्टरपंथी समूह भारतीयों और अन्य एशियाई समुदायों को निशाना बना रहे हैं. खासकर टेक्सास जैसे राज्यों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को लेकर कुछ समूहों में असंतोष देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत पर अमित शाह ने जताया दुख, बोले- ‘मन अत्यंत व्यथित है…’

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This