‘सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया…’, ट्रेड डील पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: बीते दिन गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने अपने हालिया बयान में भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि इंडिया-यूएस के बीच जल्द ही ट्रेड डील फाइनल हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताया.

ट्रेड डील पर Donald Trump का बड़ा बयान

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया. उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए और बदले में कुछ नहीं दिया. अब स्थिति बिल्कुल उलट है और हम भारत से खूब पैसा कमा रहे हैं, लेकिन हम समझौता जरूर करेंगे क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बहुत पसंद हैं. वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारे संबंध अच्छे हैं. हमारे बीच अच्छे संबंध हैं.’

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत

दरअसल, इंडिया-यूएस के बीच ट्रेड डील को लेकर फाइनल करने के लिए एक बार फिर से प्रयास शुरू किए गए हैं, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ये टिप्पणी की है. सरकारी बयान के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की 4 दिवसीय यात्रा (1 से 4 जून) से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है.

रूसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ

4 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. पुतिन ने कहा, भारत और अमेरिका के संबंध से भारत और रूस के बीच संबंधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. उन्होंने कहा, अमेरिका, रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, लेकिन पीएम मोदी के सामने ऐसे प्रयास बेअसर हैं. पुतिन ने आगे कहा, ‘अमेरिका, रूस के साथ सहयोग सहित कई मुद्दों पर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ऐसे प्रयासों का प्रतिरोध करेगा.’

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर से करेंगे मुलाकात, कहा- यह सम्मान की बात

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This