‘मैं कानूनी धमकी या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हूं’, तलाक विवाद के बीच सेलिना जेटली ने दिया जवाब

Must Read

Mumbai: अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सेलिना जेटली ने कहा है कि वह किसी भी तरह की कानूनी धमकी या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं. वह अपने बच्चों, अपने अधिकारों और न्याय के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगी. पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब उन्होंने अपने पति और ससुर की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिसों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट

शुक्रवार को सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया. उन्होंने उन कानूनी नोटिसों का जवाब दिया, जो हाल ही में उनके पति पीटर हाग और उनके ससुर वोल्फगैंग हाग की ओर से भेजे गए हैं. नोटिस में एक्ट्रेस पर मानहानि करने का आरोप लगाया गया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, हालांकि सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने लीगल रिप्रजेंटेटिव के जरिए इन नोटिसों का जवाब दे दिया है.

परिवार से जुड़ी पब्लिसिटी को बढ़ावा

सेलिना जेटली ने कहा, ”कई साल तक हमारे परिवार से जुड़ी पब्लिसिटी को बढ़ावा दिया जाता रहा, जिसमें मैगजीन कवर, इंटरव्यू और परिवार से जुड़े कई आर्टिकल्स में शामिल होते रहे हैं, लेकिन अब जब मैंने अपनी निजी परेशानियों, कानूनी संघर्ष और एक मां के रूप में अपनी चिंताओं के बारे में बात करनी शुरू की, तो मुझे जवाब देने के बजाय कानूनी नोटिस भेजे गए. ये बच्चे मेरे भी हैं, मैं उनकी मां हूं और मैं उनके लिए यह लड़ाई जारी रखूंगी.”

शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश

सेलिना जेटली ने आगे कहा, ”मैं हमेशा से ज्वाइंट कस्टडी और आपसी सहमति से तलाक के पक्ष में रही हूं. मैंने कई बार शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश की, लेकिन कोर्ट के ऑर्डर होने के बावजूद मैं अपने बच्चों से बात नहीं कर पा रही हूं. लगातार मुझे अपने बच्चों से दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं.” इससे पहले पीटर हॉग और उनके पिता की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिसों में कहा गया था कि इस मामले में सार्वजनिक रूप पर लगाए गए आरोप उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसका असर बच्चों पर पड़ सकता है. हालांकि सेलिना जेटली का कहना है कि ऐसा करके उन्हें बदनाम करने, डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Khan Sir Statement on Guard Firing: ‘क्या हमलावरों पर फूल बरसाते?’, फायरिंग विवाद पर खान सर ने क्लास में दिया जवाब

Latest News

गाजियाबादः अवैध रूप से चल रहे मरदसे पर गिरी कार्रवाई की गाज, किया गया सील

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक अवैध मदरसे पर कार्रवाई की गाज गिरी है. मदरसे को सील कर...

More Articles Like This