‘अवैध कब्जे को वैध नहीं बना सकता पाकिस्तान’, PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में मतदान पर भड़का भारत

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तथाकथित विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है. भारत ने तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है और दोहराया है कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध और बलपूर्वक कब्जा कर रखा है.

भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा

विदेश मंत्रालय (MEA) ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी क्षेत्र, जिनमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं. नयी दिल्ली ने अपने पुराने और स्पष्ट रुख को दोहराते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के संपूर्ण केंद्रशासित प्रदेश, जिनमें तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, 1947 में जम्मू कश्मीर के भारत में पूर्ण, वैध और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप भारत के अभिन्न अंग हैं.

मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन

भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और नागरिक स्वतंत्रताओं से वंचित करने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं. MEA के अनुसार, पाकिस्तान के चुनाव कराने जैसे कदम इन मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं, लेकिन इससे जमीनी हकीकत नहीं बदल सकती. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. अधिकारियों द्वारा जारी सूची के अनुसार, पूरे क्षेत्र में कुल 1,391 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

24 सीट पर प्रत्यक्ष चुनाव के जरिए प्रतिनिधि

इनमें 488 को सामान्य, 349 को संवेदनशील और 551 को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. तथाकथित विधानसभा में कुल 33 सीट हैं. इनमें से 24 सीट पर प्रत्यक्ष चुनाव के जरिए प्रतिनिधि चुने जाते हैं, जबकि आठ सीट महिलाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों के लिए आरक्षित हैं. अतीत में इस क्षेत्र में आमतौर पर इस्लामाबाद में सत्तारूढ़ दल ही इन तथाकथित चुनावों में जीत हासिल करता रहा है.

इसे भी पढ़ें. सूरत में हादसाः जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, कर रहे थे ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This