‘इन्हें वस्तु की तरह पेश करें…’, पेद्दी में जान्हवी कपूर के विवादित सीन को लेकर कंगना रनौत ने कही बड़ी बात

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच कंगना ने फिल्म पेद्दी में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के कंट्रोवर्शियल सीन्स को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने जान्हवी को एक सलाह भी दी है.

ट्रोल हो रहीं जान्हवी कपूर

हाल ही में साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, फिल्म में उनके रोल को लेकर बवाल मचा हुआ है. फैंस का मानना है कि जान्हवी कपूर को फिल्म में राम चरण के सामने केवल एक वस्तु की तरह पेश किया गया है. फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार का खुद का कोई अस्तित्व नहीं है. अब इस मामले पर कंगना ने अपनी बात रखी है.

Kangana Ranaut ने रखी अपनी बात

कंगना रनौत ने कहा, ‘कुल मिलाकर, मेरे एक्सपीरियंस के अनुसार, जब मैं कोई फिल्म करने के लिए हां कहती हूं, तो कई अलग-अलग नजरिए सामने आते हैं. आप उन पर गौर कर सकते हैं और कह सकते हैं, ‘ये थोड़ा सा ऐसा भी लग रहा है’. हो सकता है कि वो मुझे वस्तु की तरह पेश न करना चाहें, लेकिन ऐसे तो कोई भी फिल्म बनाना नहीं चाह रहा है कि आओ इन्हें वस्तु की तरह पेश करें.’

एक्ट्रेस को दी एक अहम सलाह

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘एक्ट्रेस को अगर इससे तकलीफ है तो वो खुद भी कह सकती है कि ये सही नहीं लग रहा. मैंने देखा है कि लोग सेट पर इस तरह से सोचते नहीं हैं कि ओह ये वाला शॉट वैसा सा लग रहा है. एक महिला के तौर पर आप अपना पक्ष रख सकते हैं. आप मेकर्स से कह सकते हैं कि ये वाला सीन या शॉट ठीक नहीं लग रहा.’

इस दिन रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में एक्ट्रेस एक आतंकवादी हमले के दौरान घायल हुए लोगों को बचाती नजर आएंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन मनोज तापडिया ने किया है.

ये भी पढ़ें- हरियाणवी रागनी सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन, सीने में दर्द के बाद हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This