उन्नाव साधु हत्याकांडः मुठभेड़ में मुख्य आरोपी इनामी इसराइल का पुलिस ने काम किया तमाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao Sadhu Murder Case: बीते दिनों यूपी के उन्नाव जिले में हुए चर्चित साधु हत्याकांड के मुख्य आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल का रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में काम तमाम कर दिया. हत्या की वारदात के बाद से ही फरार चल रहे इस आरोपी पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया किया था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया

उन्नाव के एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3:40 बजे बांगरमऊ पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि 1 लाख का इनामी इसराइल ग्राम ताजपुर अंडरपास के पास किसी का इंतजार कर रहा है.

सरेंडर की चेतावनी पर पुलिस पर शुरु की फायरिंग

इस सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन इसराइल ने खुद को घिरा देख पुलिस पर सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एसओजी के सिपाही विकास भदौरिया के हाथ में गोली लग गई. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें इसराइल को गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस तुरंत उसे बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक चाकू, 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी छानबीन शुरू की.

इस वजह से हुई थी पुजारी की हत्या

मालूम हो कि यह पूरा मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टीला कस्बे का है. जहां के रहने वाले बाबा मिलन दास अपनी जमीन पर राम मंदिर का निर्माण करवा रहे थे. बताया जा रहा है कि मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर उनका दूसरे समुदाय के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. इसी रंजिश में बीते 9 जून को दिनदहाड़े बाबा मिलन दास पर चाकुओं से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर इसराइल, यामीन, शानू, मोहम्मद शफी और लल्ली उर्फ अजय गौतम सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था. पुलिस कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी इसराइल लगातार पुलिस को छका रहा था. इसी क्रम में अब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह ढेर हो गया.

Latest News

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर की उजड़ गई दुनिया, सगे भाई की हुई मौत

Shoaib Akhtar Brother Passes Away: पाकिस्तान के खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. दरअसल,...

More Articles Like This