बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसाः अज्ञात वाहन से टकराई हाई स्पीड बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banda Accident: बांदा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. रविवार की देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हाई स्पीड बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच में जुट गई.

बाइक से चित्रकूट जा रहे थे दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त अनावस्या के अवसर पर देर रात बाइक से चित्रकूट जा रहे थे. इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को बदौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान संजय पुत्र रामकृपाल (30 वर्ष), रामबाबू पुत्र रामकुमार पटेल (35) और अरविंद पुत्र लालवा रैकवार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. ये सभी बांदा जिले के कोरारी थाना बिसंडा के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

सीओ यातायात सौरभ सिंह ने बताया

सीओ यातायात सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रथम दृष्टया यह हादसा तेज गति और वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है. आसपास लगे निगरानी कैंरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This