भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला. इस बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स ने सत्र की शुरुआत लगभग 1,200 अंकों या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,725.27 पर की, जबकि निफ्टी लगभग 360 अंकों या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला.

शुरुआती कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 1,089.96 अंकों यानी 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,617.91 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 341.45 (1.45 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 23,964.35 पर ट्रेड कर रहा था. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली.

इन शेयरो में दिखी बढ़त

वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में चार महीने से चल रहे युद्ध का अंत होगा, जिसमें हजारों लोग मारे गए और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान तत्काल समाप्त करने की घोषणा की है.

 

Latest News

Phone Battery Tips: बार-बार चार्ज करना पड़ता है फोन? इन 5 सेटिंग्स को बदलते ही बढ़ सकती है बैटरी लाइफ

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हैं? नई बैटरी लगवाने से पहले इन आसान सेटिंग्स को बदलकर बैटरी बैकअप बढ़ाया जा सकता है. जानिए बैटरी बचाने के स्मार्ट तरीके.

More Articles Like This