अमेरिका-ईरान में आज नहीं होगी वार्ता, तेहरान ने रखी ये शर्त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Talks: अमेरिका-ईरान डील पर मुहर के बाद दोनों देश के प्रतिनिधि शुक्रवार यानी 19 जून को स्विट्जरलैंड में आमने सामने बैठने वाले थे, जहां एक सेरेमनी में डील पर सामने बैठकर साइन किया जाता और आगे की परमाणु वार्ता शुरू होती, लेकिन अब यह बातचीत आगे टाल दी गई है.

एक ओर जहां व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस बैठक में जाने को तैयार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल चुका है. वहीं ईरानी मीडिया के मुताबिक, लेबनान में सीजफायर होने तक स्विट्जरलैंड में ईरान के प्रतिनिधिमंडल और अमेरिका के बीच होने वाली बैठक टाल दी गई है.

लेबनान समेत हर मोर्चे पर लागू किया जाएगा सीजफायर

बता दें कि अमेरिका और ईरान में डील हुई है कि लेबनान समेत हर मोर्चे पर सीजफायर लागू किया जाएगा, लेकिन इजरायल ने लेबनान से पीछे हटने से इनकार कर दिया है. हालांकि लेबनान में अभी भी हिंसा जारी है.

अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब आज रात (अमेरिकी समयानुसार) स्विट्जरलैंड नहीं जा रहे हैं. उन्हें पहले ईरान के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर सामने बैठकर हस्ताक्षर करने के लिए वहां जाना था.

अगले चरण की बातचीत से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह तय नहीं

प्रवक्ता ने कहा कि समझौते के अगले चरण की बातचीत से जुड़ी व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह तय नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा कि “जैसा कि उपराष्ट्रपति ने कहा था कि आने वाली तकनीकी वार्ताओं की योजना अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंची है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जब भी मौका बनेगा, रवाना होने के लिए तैयार है, लेकिन इस तरह की बातचीत की व्यवस्थाएं कभी भी आसान या पूरी तरह अनुमानित नहीं होती हैं.” प्रवक्ता ने आगे कहा कि “फिलहाल उपराष्ट्रपति आज रात रवाना नहीं हो रहे हैं. अगले कदम के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलते ही हम बताएंगे. हम जल्द से जल्द तकनीकी बातचीत शुरू करने के लिए उत्सुक हैं.”

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This