दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कोलकाता में PM Modi कर रहे योग

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Yoga Day: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस ख़ास मौके पर देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे. भारत से लेकर सभी देशों में फिटनेस और सेहत के प्रति जागरुकता के साथ लोग योग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में योग कर रहे हैं. बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी.

PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और पूरी दुनिया योग के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही है. यही योग की सबसे बड़ी शक्ति है. योग सभी को जोड़ता है और सभी को एक साथ लेकर चलता है. पीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वह पूरे विश्व और समस्त मानव समुदाय को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और जीवन में संतुलन लाने का माध्यम है. प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है, वहीं स्वच्छता स्वस्थ समाज की पहचान है. दोनों मिलकर एक बेहतर और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ओम बिरला ने दी बधाई International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “जब समय अशांत हो, उस समय मन को शांत रखने के साथ-साथ, धैर्य, संतुलन और हमारी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए भी योग आज की आवश्यकता है. इस भागदौड़ के जीवन के अंदर, इस तनावपूर्ण जीवन के अंदर, हमारे पास अवसर बहुत हैं लेकिन इसके साथ हमारी चिंताएं बढ़ी हैं. भारत ने  हमेशा तनाव, चिंता और अवसाद को दूर करने के लिए योग समेत दुनिया को  कई उपाय दिए हैं. इसलिए आज हमें योग को हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रयास करना चाहिए. इससे हम संतुलित और बेहतर निर्णय कर पाएंगे.”

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है. योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की उस शक्ति का प्रतीक है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है. आइए, इस योग दिवस पर हम सभी स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें.

ये भी पढ़ें- UP में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This