Moscow Drone Attack: मॉस्को तक पहुंचे यूक्रेन के ड्रोन? लोग दहशत में, चार एयरपोर्ट बंद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moscow Drone Attack: सीमा पार रूस और यूक्रेन के बीच जारी हमलों के तहत सोमवार को मॉस्को को निशाना बनाकर दर्जनों यूक्रेनी ड्रोन से हमले किए गए. इस हमले से लोगों में दहशत फैल गई. यूक्रेनी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार हवाई अड्डों को अस्थाई रूप से बंद करते हुए उड़ानों पर रोक लगा दी गई.

टेलीग्राम पर मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के ने बताया, “रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 59 ड्रोन मार गिराए, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों को रोका गया.”

रूसी अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा ड्रोन हमला था, जिसे रूसी वायु सेना ने समय रहते रोक दिया और बड़े खतरे को टाल दिया।

वहीं, रविवार की शाम को रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र पर इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ओडेसा जिले में एक कृषि संयंत्र में बिजली गिरने से वाहनों और ईंधन भंडारण टैंकों में आग लग गई. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले वाले जगह पर आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया है.

Latest News

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई आदमखोर बाघिन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरीः दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत मझगई रेंज में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय...

More Articles Like This