Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shukra Gochar 2026: जुलाई 2026 की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए करियर और नौकरी के लिहाज से बेहद शुभ मानी जा रही है. इस महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जबकि महीने के मध्य में सूर्य देव भी अपनी राशि बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों प्रमुख ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के करियर, नौकरी, व्यापार और आर्थिक प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे. शुक्र को सुख-सुविधा, वैभव और आकर्षण का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को जुलाई में करियर और कारोबार के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है.

मेष राशि

जुलाई के महीने में सूर्य आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जबकि शुक्र पंचम भाव में रहेंगे. इस दौरान आप अपने ज्ञान और अनुभव का बेहतर उपयोग कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के दम पर नई जिम्मेदारियां या उच्च पद मिल सकता है. वहीं महीने के मध्य में करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कई मामलों में लाभकारी माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों या विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. शुक्र के लग्न भाव में गोचर करने से कला, मीडिया, फैशन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि

करियर और व्यवसाय के लिहाज से जुलाई का महीना कन्या राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और कुछ लोगों को वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नई डील या नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. जो लोग अपना नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. वहीं मार्केटिंग, सेल्स और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई में शुक्र का गोचर दशम भाव (करियर भाव) में होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने पुराने कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. कुछ लोगों को मनचाहे स्थान पर तबादले की खबर मिल सकती है. वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना बन सकती है. अगर आप पैतृक कारोबार से जुड़े हैं, तो इस दौरान लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार में नई योजनाएं भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानिए मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This