भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिर से सामान्य हों, 100 से ज्यादा दिग्गजों ने PM Modi और शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan Relations: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में हमेशा ही कड़वाहट बनी रहती है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है. हालांकि, दोनों देशों 100 से ज्यादा दिग्गजों ने भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते को फिर से सामान्य करने की अपील की है. ‘सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस’ ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें 117 लोगों ने साइन किया है. इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ से भारत-पाकिस्तान के बीच शांति, सामान्य हालात और संवाद शुरू करने की अपील की गई है.

युवा पीढ़ी चुका रही तनाव की क़ीमत

पत्र में साइन करने वाले दिग्गजों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की क़ीमत दोनों देशों की युवा पीढ़ी चुका रही. जिसके कारण उनका सुरक्षित भविष्य प्रभावित हो रहा है. इस पत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने, नई दिल्ली और इस्लामाबाद में हाई कमिश्नरों की दोबारा नियुक्ति करने और आम नागरिकों के लिए नियमित वीजा सेवाएं शुरू करने की अपील की गई है.

हस्ताक्षर करने वालों में ये नेता शामिल India Pakistan Relations

जिन नेताओं ने भारत की ओर से हस्ताक्षर किया है, उनमें पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला, एजेयूपी नेता हुमायूं कबीर, आरजेडी सांसद मनोज झा, हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक समेत 61 दिग्गज हस्तियां शामिल हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बढ़ी है तल्खी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान हमेशा भारत को धमकी देता रहता है. बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘अगर कोई यह मानता है कि पाकिस्तान सिंधु (जल) के मुद्दे पर झुक जाएगा, तो वह पाकिस्तान को नहीं जानता. हम शांति चाहते हैं, लेकिन सम्मान के साथ. हम संवाद चाहते हैं, लेकिन कानून के दायरे में. हम सह-अस्तित्व चाहते हैं, लेकिन समर्पण नहीं.’

ये भी पढ़ें- खुद बनाए नियम और खुद ही छाप रहें पैसा.., ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी से कमाए 1.2 अरब डॉलर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This