जम्मू-कश्मीरः डोडा में दो स्थानों पर फटा बादल, आया पानी का सैलाब, कई सड़कें बंद, बढ़ी परेशानी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में दो स्थानों पर बादल फटने से धरती पर पानी का सैलाब आ गया. डोडा जिले के भलेसा स्थित कलालगीसर इलाके में बुधवार को तेज बारिश की वजह से दो बार बादल फटे, जिससे अचानक बाढ़ और मलबा बहकर आ गया. पानी का सैलाब आने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं.

अधिकारी ने बताया

एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका और बढ़ गई है.

सड़कों पर आया मलबा, कई गांवों का टूटा संपर्क

अचानक आई बाढ़ के साथ बड़ी मात्रा में मलबा बहकर आया, जिससे भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है. अधिकारियों के मुताबिक, मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही सड़कों की बहाली का काम शुरू किया जाएगा.

इस बीच प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी है कि जब तक सड़क संपर्क बहाल नहीं हो जाता, तब तक संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें. उधर, परेशान लोग मौसम की इस बेरुखी की दुहाई दे रहे हैं.

Latest News

झारखंडः रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, तीन इंजीनियरों की मौत, मजदूर घायल

Blast At Ramgarh Steel Plant: शुक्रवार की देर रात झारखंड में बड़ा हादसा हो गया. रामगढ़ जिले में एक...

More Articles Like This