राजधानी में मानसून की एंट्रीः सुबह से रिमझिम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल, गर्मी से मिली राहत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Monsoon: आज (गुरुवार) को मानसून लखनऊ पहुंच आया. काली घटओं के बीच तड़के से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है. बरसात हो रही है. बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है और गर्मी से परेशान और बेहाल लोगों को काफी राहत मिली हैं. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा. विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. दिन में कई बार बारिश की संभावना भी जताई गई है.

वहीं, बुधवार को तराई सहित कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के छा जाने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी और बिजनौर में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई. वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद सहित कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली सहित 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी सहित 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा.

यहां बारिश का आलर्ट

मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा.

यहां वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात.

Latest News

‘आतंकवादी को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता’, संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त संदेश

United Nations: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने जोर देकर कहा है कि आतंकवादी,...

More Articles Like This