श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंतीः CM योगी ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, किया नमन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syama Prasad Mukherjee Jayanti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आज का पश्चिम बंगाल यदि भारत का हिस्सा है, तो उसमें जिन नेताओं ने खुद को समर्पित करके उस आंदोलन का हिस्सा बनाया था, उसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम प्रमुखता से आता है. स्वतंत्र भारत में देश के खाद्य और उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश में खाद्य और उद्योग नीति को प्रमुखता के साथ लागू किया.

सीएम योगी ने कहा कि जब नेहरू सरकार देश की अखंडता के लिए खतरा बनी तो डॉ. मुखर्जी ने देश की सत्ता को तिलांजलि दे दी. इसके बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का उद्घोष करते हुए कश्मीर की परमिट प्रणाली का विरोध किया. इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. कश्मीर में ही उनकी मौत हो जाती है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This