Mumbai Rain Alert: मुंबई में चॉल गिरा, छह की मौत, मुआवजे का ऐलान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heavy Rain In Mumbai: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ. मलबे में लोग दब गए. बचाव के लिए एनडीआरएफ मौके पर पहुंची. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना हाइवे को भी बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं, भारी को बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं. चॉल गिरने से छह लोगों की जान चली गई.

Mumbai Rain Alert Live Update House collapses due to landslide in Pune; IMD issues alert.

पूरे दिन के लिए महाराष्ट्र विधानसभा स्थगित

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभी विधायकों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दीवार गिरने, भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं अत्यधिक बारिश का परिणाम हैं, न कि प्रशासन की लापरवाही.

उन्होंने बताया कि पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र, नगर निगम और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. मुंबई-पुणे मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात तुरंत रोका गया और राहत कार्य जारी है. फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और झरनों व पर्यटन स्थलों पर न जाने की अपील की हैं.

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर पश्चिम रेलवे की सेवाओं पर पड़ा है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने बताया कि पालघर में पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे वसई, नालासोपारा और विरार क्षेत्र में जलभराव हो गया है. इसके कारण वसई-नालासोपारा-विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित संख्या में चलाई जा रही हैं. चर्चगेट से वसई रोड तक लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं.

वहीं, मुंबई आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को विरार से पहले रोका जा रहा है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है. रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं. साथ ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

सीएम मुंबई देवेंद्र फडणवीस ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल गिरने की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह हादसा रविवार रात भारी बारिश के बीच मंडाला इलाके में हुआ, जब तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया. अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे भवन की दो से तीन रिहायशी इकाइयां गिर गईं. स्थानीय लोगों के अनुसार, ढही हुई इमारत पास की एक झोपड़ी पर भी जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बदला गया. आईएमडी के अनुसार, लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, फ्लैश फ्लड, नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा है.

तेज हवाओं से पेड़ उखड़ सकते हैं, पुराने और जर्जर भवनों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, कोंकण तट पर समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल, हवाई और फेरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.।वही, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, पेड़ों, जर्जर इमारतों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से दूर रहने की अपील की है. नागरिकों को समुद्र तटों और जलभराव वाले इलाकों में न जाने की सलाह भी दी गई है. किसी भी आपात स्थिति में BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This