एक्ट्रेस माहि विज ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, भावुक हुए फैंस, थोड़ी ही देर बाद अचानक..!

Must Read

Mumbai: अभिनेत्री माहि विज ने अचानक सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा कर दी, जिससे उनके फैंस कुछ देर के लिए हैरान दिखें. हालांकि, थोड़ी ही देर बाद माही ने अपनी वह इंस्टा स्टोरी हटा दी. बता दें कि तलाक के बाद माहि विज अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरा ध्यान दे रही हैं. साथ ही एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं.

सोशल मीडिया से दूरी बना रही

इस बीच मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं. उनकी इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया. माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कह कि अब तक तभी कोई पोस्ट करेंगी, जब काम से जुड़ा कोई जरुरी अपडेट साझा करना होगा.

दुआओं में याद रखने की अपील

आखिर में उन्होंने अपने चाहने वालों से उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील भी की. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने यह स्टोरी हटा दी लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था. माही विज और जय भानुशाली ने करीब 15 साल तक साथ रहने के बाद इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और तलाक की घोषणा की.

सोशल मीडिया पर खूबूसरत तस्वीरें

दोनों के परिवार में तीन बच्चें हैं-बेटी तारा, जो उनकी जैविक संतान है, जबकि खुशी और राजवीर को उन्होंने गोद लिया था. तलाक के बाद माही अपनी बेटी तारा के साथ समय बिताते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर खूबूसरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती रही हैं. पर्सनल के साथ-साथ माही विज के प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार सीरियल टीवी शो सहर होने को है में देखा गया था. हालांकि, उन्होंने इस सीरियल को उन्होंने 2026 में छोड़ दिया था. इसके अलावा उन्होंने नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे शो में देखा गया है.

इसे भी पढ़ें. US-Iran Tensions: ‘मैं उनसे कोई लेन-देन नहीं करना चाहता’, ट्रंप ने ईरान के साथ खत्म किया सीजफायर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This