Karnataka Accident: कार और ट्रक की टक्कर, सात लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka Accident: कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गुरूवार को तड़के उत्तरा कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुका में अरबैल घाट के पास एक एमयूवी (मल्टी-यूटिलिटी वाहन) और ट्रक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

धार्मिक यात्रा पर निकले थे कार सवार

मिला जानकारी से अनुसार, सभी मृतक धारवाड़ के निवासी थे. वे बुधवार की रात धारवाड़ से एमयूवी में धर्मस्थल और अन्य स्थानों की यात्रा पर निकले थे. इसी दौरान आज तड़के यल्लापुर तालुका में अरबैल घाट के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दो घायलों को अस्पताल भेजवाया. मृतकों की पहचान एमयूवी चालक संजय अंगादी (33 वर्ष), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलकी (32 वर्ष)  और अन्य के रूप में हुई. ये सभी धारवाड़ के रहने वाले थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से शवों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की कीमतों में आई भारी उछाल, चांदी के नहीं बदले भाव, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This