भारत सिर्फ एक बाजार नहीं,ग्लोबल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड, न्यूजीलैंड में बोले PM Modi

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi New Zealand Visit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच के रिश्ते अब एक ऐतिहासिक मोड पर पहुंच गए हैं. पिछले 40 वर्ष में न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक नया इतिहास रच दिया है.

ऑकलैंड में आयोजित ‘इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट’ में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को लेकर कई बड़े ऐलान किए. उन्होने कहा कि आज का भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड बन चुका है.

रिकॉर्ड 9 महीने में हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने केवल 9 महीने के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को पूरा किया है. पूरी दुनिया में संभवतः यह पहली बार है जब इतनी तेजी से किसी एफटीए को जमीन पर उतारा गया है. यह समझौता दोनों देशों के बिजनेस के लिए मार्केट एक्सेस, इन्वेस्टमेंट, सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और टैलेंट मोबिलिटी के नए दरवाजे खोलेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस समझौते के दम पर साल 2030 तक भारत और न्यूजीलैंड का आपसी व्यापार दोगुना हो जाएगा.

अगले 15 वर्षों में 20 बिलियन का निवेश

इवेंट में इस बात पर खास जोर दिया गया कि दोनों देशों के बीच यह सहयोग आपसी तालमेल और भरोसे पर टिका है. इसके तहत न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षो में भारत में 20 बिलियन डॉलर के निवेश का वादा किया है. भारत की नीतिगत और राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ विकास की निरंतरता को देखते हुए यह निवेश दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा. साथ ही, पीएम मोदी ने खराब होने वाले खाद्य पदार्थों और फलों की सप्लाई चेन मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर भी बात की.

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट

पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है. उन्होंने कहा कि वो न्यूजीलैंड में भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का संदेश लेकर आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि “आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की इनोवेशन, एंटरप्राइज और फ्यूचर ओरिएंटेड सोच का प्रतीक है.”

उन्होने कहा कि भारतीय सभ्यता और न्यूजीलैंड की पारंपरिक माओरी संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं, और यही वजह है कि इस ऐतिहासिक एफटीए में माओरी परंपराओं के लिए भी विशेष स्थान रखा गया है.

रणनीतिक साझेदारी का नया सफर

इसके अलावा पीएम मोदी ने ये भी स्पष्ट किया कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध अब सिर्फ डिप्लोमैटिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि दोनों देश अपने रिश्तों को ‘स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के सूत्र में बांध रहे हैं. लोकतांत्रिक मूल्यों पर दोनों देशों का अटूट भरोसा इन्हें एक ‘नेचुरल पार्टनर’ बनाता है. दो बड़े समुद्री देश होने के नाते भारत और न्यूजीलैंड का यह करीबी सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र को एक नई ताकत देगा और वैश्विक शांति, स्थिरता-सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा.

 

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This