Bank Holiday Alert: 13 से 19 जुलाई के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday Alert: अगर अगले हफ्ते आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. 13 जुलाई से नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. 13 से 19 जुलाई के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे. हालांकि ये राष्ट्रीय अवकाश नहीं हैं, इसलिए पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे. छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों और शहरों में ही लागू रहेंगी.

अगले हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

16 जुलाई (गुरुवार)

16 जुलाई को उत्तराखंड और मणिपुर में हरेला पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, ओडिशा में रथ यात्रा के चलते भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

17 जुलाई (शुक्रवार)

मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि (U Tirot Singh Death Anniversary) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इस दिन केवल राज्य के भीतर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

18 जुलाई (शनिवार)

सिक्किम में ड्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) पर्व के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

19 जुलाई (रविवार)

रविवार होने की वजह से पूरे देश में सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेंगे.

13, 14 और 15 जुलाई को बैंक रहेंगे खुले

अगर आपको बैंक जाकर कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है या कोई अन्य शाखा से जुड़ा काम निपटाना है, तो 13 जुलाई (सोमवार), 14 जुलाई (मंगलवार) और 15 जुलाई (बुधवार) आपके लिए सबसे बेहतर दिन रहेंगे. इन तीनों दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे और नियमित कामकाज जारी रहेगा.

जुलाई में आगे भी रहेंगी बैंक छुट्टियां

अगले सप्ताह के बाद भी जुलाई महीने में कुछ और बैंक अवकाश पड़ने वाले हैं, जिनकी जानकारी पहले से होना जरूरी है.

  • 22 जुलाई: त्रिपुरा में खर्ची पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 जुलाई: रविवार होने की वजह से पूरे देश में सभी बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं मिलती रहेंगी

बैंक शाखाएं बंद रहने का असर केवल ऑफलाइन सेवाओं पर पड़ेगा. ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे. इन माध्यमों से पैसे ट्रांसफर करना, बिल भुगतान करना, बैलेंस चेक करना, नकद निकासी और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

यह भी पढ़े: Russia Fuel Crisis: यूक्रेन के अटैक के बाद रूस में ईंधन संकट, वर्क फ्रॉम होम करने की अपील

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This