FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगा मुकाबला

Must Read

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. उसने आखिरी क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. लियोनेल मेसी की टीम छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. कंसास सिटी स्टेडियम में अर्जेंटीना ने 10वें मिनट में बढ़त ले ली. मैक एलिस्टर ने मेसी के पास पर गोल किया.

एक्स्ट्रा टाइम में डबल गोल

अर्जेंटीना वर्ल्ड कप इतिहास की पहली टीम बन गई, जिसने एक ही वर्ल्ड कप में दो अलग-अलग मैचों के एक्स्ट्रा टाइम के एक ही हाफ में दो-दो गोल किए. उसने राउंड ऑफ 32 मैच में केप वर्डे के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में डबल गोल किए थे. 67वें मिनट में डैन एनड्यॉय ने गोल कर स्विट्जरलैंड को 1-1 की बराबरी दिला दी. निर्धारित 90 मिनट तक यही स्कोर रहा. इंजरी टाइम में कोई गोल नहीं हुआ.

दूसरे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया

मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया. इसमें जूलियन अल्वारेज ने 112वें और एमी मार्टिनेज ने 121वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. अब 15 जुलाई को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप में लगातार 15वें मैच में गोल किया. इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबी गोल करने की श्रृंखला केवल उरुग्वे (16 मैच, 1930-1962), हंगरी (17 मैच, 1934-1962), जर्मनी (18 मैच, 1934-1958 और 1986-1998) और ब्राजील (18 मैच, 1930-1958) के नाम दर्ज है.

किसी भी मैच में पीछे नहीं हुई

स्विट्जरलैंड की लंबी बढ़त का सिलसिला टूट गया. टीम वर्ल्ड कप क्वालिफायर और 2026 वर्ल्ड कप मैचों 17 घंटे 10 मिनट (1,030 मिनट) तक किसी भी मैच में पीछे नहीं हुई थी. अर्जेंटीना के मैक एलिस्टर के गोल ने टीम को 0-1 से पीछे कर दिया. मैच के निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. रेफरी ने 8 मिनट का इंजरी टाइम दिया, लेकिन इसमें भी गोल नहीं आया.

ग्रेगर कोबेल ने शानदार सेव किया

इंजरी टाइम के 8वें मिनट में स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने शानदार सेव किया. कोबेल ने कॉर्नर से लिसेंड्रो मार्टिनेज की किक को रोकने के लिए शानदार डाइव लगाई. उन्होंने गेंद को बहुत देर से देखा था. 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को मैदान से बाहर भेज दिया गया. वीडियो रीव्यू से पता चला कि उन्होंने ऐसा दिखाने की कोशिश की थी कि वे किसी टैकलिंग की वजह से गिरे, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.

गोल के दम पर बराबरी हासिल

हाफ टाइम के बाद स्विस टीम ने डैन एनड्यॉय के गोल के दम पर बराबरी हासिल कर ली. टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए. आखिरकार, रेड जर्सी की मेहनत रंग लाई. 67वें मिनट में डैन एनड्यॉय बाईं ओर से तेजी से आगे बढ़े और रिकार्डो रोड्रिग्ज के साथ पास का आदान-प्रदान किया और एमिलियानो मार्टिनेज को पछाड़ते हुए बेहद कंट्रोल गोल किया.

इसे भी पढ़ें. सीरिया में हादसाः नदी पार कर रही थी फेरी, पुल से टकराई, दो बच्चों की मौत, कई लापता

Latest News

01 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 September 2026 Ka Panchang: 1 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जो सुबह...

More Articles Like This