Swiggy Instamart CEO: नंदिता सिन्हा बनीं स्विगी इंस्टामार्ट की नई सीईओ, 3 अगस्त से संभालेंगी जिम्मेदारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swiggy Instamart CEO: क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने नंदिता सिन्हा को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. वह 3 अगस्त से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी. नंदिता सिन्हा इससे पहले मिंत्रा की सीईओ थीं और अब वह अमितेश कुमार झा की जगह लेंगी, जिन्होंने 28 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था.

मिंत्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

नंदिता सिन्हा के नेतृत्व में मिंत्रा ने भारत के सबसे बड़े फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान और मजबूत की. वर्ष 2024 में कंपनी के लाभ में आने के बाद भी उन्होंने कारोबार का विस्तार जारी रखा और बाजार में कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाया.

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मिली नई जिम्मेदारी

नंदिता सिन्हा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी इंस्टामार्ट के कारोबार का विस्तार करना, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना और कंपनी की विकास यात्रा को नई गति देना होगी. अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर नंदिता सिन्हा ने कहा, “इंस्टामार्ट आज लोगों की जरूरतों की खरीदारी का अहम हिस्सा बन गया है. मैं अपनी टीम, ग्राहकों के साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं.”

कौन हैं नंदिता सिन्हा?

नंदिता सिन्हा भारत की अनुभवी कंज्यूमर इंटरनेट लीडर हैं. उन्हें फैशन, ई-कॉमर्स और एफएमसीजी क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. मिंत्रा की सीईओ बनने से पहले उन्होंने फ्लिपकार्ट, ब्रिटानिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी प्रमुख कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. इन कंपनियों में उन्होंने कारोबार बढ़ाने, ब्रांड को मजबूत करने और ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाएं विकसित करने में अहम भूमिका निभाई. बिजनेस रणनीति, परिचालन प्रबंधन, ब्रांड निर्माण और बड़े कारोबार के विस्तार में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. उनकी पहचान ग्राहक-केंद्रित सोच और प्रभावी नेतृत्व के लिए भी है. उन्होंने आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस), दिल्ली से प्रबंधन की पढ़ाई पूरी की.

नियुक्ति पर कंपनी ने क्या कहा?

स्विगी का कहना है कि नंदिता सिन्हा के नेतृत्व में इंस्टामार्ट अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाएगा, ग्राहकों पर फोकस बढ़ाएगा, कारोबार का विस्तार करेगा और तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा. स्विगी समूह के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, “वह भारत की सबसे अनुभवी और सफल कंज्यूमर इंटरनेट लीडर्स में से एक हैं. उनके पास दूरदर्शी सोच, ग्राहकों की जरूरतों को समझने की क्षमता और मजबूत संचालन अनुभव है, जिससे इंस्टामार्ट को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी.”

पूर्व सीईओ अमितेश कुमार झा का भी जताया आभार

श्रीहर्ष मजेटी ने इंस्टामार्ट के पूर्व सीईओ अमितेश कुमार झा का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अमितेश ने कंपनी के विकास के अहम दौर में शानदार नेतृत्व किया, इंस्टामार्ट की अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कंपनी के प्रदर्शन तथा लाभप्रदता को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया. साथ ही उन्होंने एक मजबूत और सक्षम टीम तैयार की. वहीं, नंदिता सिन्हा ने कहा, “मैं इंस्टामार्ट की टीम, पार्टनर्स और ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने और कंपनी के विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं.”

यह भी पढ़े: मनोरंजन जगत को बडा झटका, दिग्गज अभिनेता बिल ऑडी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This