नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन, PoK के ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन में हुए थे लापता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nirmal Purja: नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में ब्रॉड पीक पर एवलांच की चपेट में आने से मौत हो गई.  पर्वतारोहण कंपनी एलीट एक्सपेड ने बताया कि “आज, बहुत दुख और बहुत दुख के साथ हम यह कन्फर्म करते हैं कि निर्मल निम्सदाई पुर्जा की ब्रॉड पीक पर एवलांच के बाद दुखद मौत हो गई. हमें यह भी कन्फर्मेशन मिला है कि एक्सपीडिशन के दूसरे सदस्य भी नहीं बच पाए.”

एलीट एक्सपेड ने बयान में कहा कि “आज, हम सिर्फ निर्मल के लिए ही नहीं, बल्कि इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के लिए दुख मना रहे हैं. इस हादसे में उनके भरोसेमंद क्लाइंबिंग पार्टनर और गाइड पुर बहादुर गुरुंग (युक्ता) और नीमा शेरपा भी शामिल हैं. हमारी गहरी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं उनके परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं.”

चोटी पर चढ़ाई से पहले क्या बोले थे निर्मल? 

निर्मल पुरजा को निमसदाई नाम से भी जाना जाता था. ब्रॉड पीक पर चढ़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि “यह प्लान नहीं था. हैट्रिक प्रोजेक्ट पर फोकस था क्योंकि इसमें एक बड़ा मिशन था.” दरअसल, पुर्जा ने कहा कि “शुरू में, प्लान सिर्फ G2 पर चढ़ने का था. लेकिन पाकिस्तान के लिए निकलने से ठीक पहले मैंने अपनी 8000 मीटर की चोटियों के नंबर देखे. तब मुझे लगा कि यदि मैं यहां रहते हुए ब्रॉड पीक पर टिक कर देता हूं, तो सिर्फ एक ‘चो ओयू’ बचता है. फिर मैं इतिहास में सभी 14 आठ-हजारों की चोटियों पर दो बार चढ़ने वाला पहला व्यक्ति बन जाऊंगा. वो भी बिना ऑक्सीजन के.”

बता दें कि एवलांच के बाद भी उम्मीद थी कि निर्मल पुजारा ज़िंदा वापस आ जाएं क्योंकि उनके ट्रैकिंग डिवाइस में हलचल दिख रही थी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This