जम्मू-कश्मीरः पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राजौरीः जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में एलओसी के निकट बुधवार की देर शाम बारुदी सुरंग में धमाका हो गया. यह धमाका बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान हुआ. इस घटना में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, सेना का बम निरोधक दस्ता नियमित गश्त पर था. इस दौरान गली क्षेत्र में मिली बारूदी सुरंग को दस्ता निष्क्रिय कर रहा था. इसी बीच विस्फोट हो गया.

घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई थी बारूदी सुरंगें

जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर वाले इलाके में घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई होती हैं. कभी-कभार बारिश की वजह से ये बहकर अपने स्थान से खिसक जाती है. इस बीच एक जंग लगा हुआ विस्फोटक डिवाइस बरामद किया गया था, जिसे दोनों जवान निष्क्रिय कर रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ.

वहीं, कश्मीर के सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान शीर कॉलोनी में सेना ने एक घर से कबाड़ के 45 गोले बरामद किए. इनकी जांच जारी है. इस ऑपरेशन को अंजाम संयुक्त तरीके से सोपोर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 5वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने दिया था.

Latest News

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आज महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में...

More Articles Like This